दो दिवसीय यूपी इन्वेस्टर्स समिट की अपार सफलता के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के मथुरा दौरे पर पहुंच रहे हैं. अपने मथुरा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री बरसाना की विश्व प्रसिद्द लट्ठमार होली खेलेंगे. अयोध्या में भव्य दीपावली मानाने के बाद योगी आदित्यनाथ और उनकी कैबिनेट मथुरा में रंगोत्सव मनाने जा रही है. हरियाणा और मणिपुर के मुख्यमंत्री भी बरसाना की होली खलने के लिए पहुंच रहे हैं.

मथुरा जाने से पहले आगरा में मोहन भागवत से मुलाकात

मथुरा पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री आगरा जाएंगे. वे यहां दोपहर 12 बजे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करेंगे. कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपने सरकार के कामकाज का लेखाजोखा भागवत के सामने पेश करेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4 बजे मथुरा के लिए रवाना हो जाएंगे.

सूबे की सांस्कृतिक ब्रांडिंग में जुटे योगी
दरअसल मुख्यमंत्री प्रदेश के सांस्कृतिक पर्यटन की ब्रांडिंग में खुद जुटे हैं. अयोध्या में दिवाली मनाकर राम की नगरी को सांस्कृतिक विरासत की दृष्टि से दुनिया भर में चर्चा में ला चुके योगी अब कृष्ण नगर मथुरा-वृंदावन में होली मनाने जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री के होली पर आगमन के मद्देनजर बरसाना को सजाया संवारा गया है. राधारानी की नगरी को स्वच्छ बनाने में प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी है. प्रियाकुंड में जल भर दिया है. यहां से श्रीजी मंदिर जाने वाला रास्ता दुरुस्त कर दिया गया है. मुख्यमंत्री के मथुरा आगमन से शहरवासियों में भी उत्साह का माहौल है. बता दें मथुरा की लट्ठमार होली 40 दिनों तक चलती है. इसके लिए यहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं.

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
23 फरवरी
- अपराह्न 4 बजे लोहवन मथुरा में फाल्गुन उत्सव में हिस्सा
- शाम 5 से रात्रि 10 बजे तक वेटनरी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी

24 फरवरी
- दोपहर 12 बजे माताजी गौशाला
- अपराह्न 1.40 से राधा बिहारी इंटर कॉलेज बरसाना में कार्यक्रम
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours