नई दिल्ली/दुबई/मुंबई I बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर तीन दिन बाद दुबई से मुंबई पहुंच गया है. अब बुधवार को सुबह अंतिम दर्शन के बाद दोपहर को अंतिम संस्कार किया जाएगा. सुबह श्रीदेवी के पार्थ‍िव शरीर को सेलिब्रेशन क्लब ले जाया जाएगा. सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक लोग अंतिम दर्शन करेंगे. ये क्लब उनके घर के पास स्थ‍ित है. इसके बाद 3.30 से 5.30 बजे के बीच में विले पार्ले के पवन हंस शमशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा.
चर्चित अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर एक निजी विमान से रात लगभग 10.05 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा. पार्थिव शरीर घर लाने के लिए फिल्म अभिनेता और श्रीदेवी के देवर अनिल कपूर मुंबई हवाईअड्डे पर मौजूद थे. इस वक्त श्रीदेवी के लोखंडवाला स्थित घर 'ग्रीन एकर्स' के बाहर प्रशंसकों की भारी भीड़ लगी है. श्रीदेवी का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 9.30 बजे से तीन घंटे के लिए सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा जाएगा, ताकि उनके प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें.

दरअसल दुबई में मौत के बाद कानूनी प्रक्रिया में तीन दिन का वक्त लग गया. जिसके बाद मंगलवार दोपहर को श्रीदेवी का पार्थिव शरीर को भारत लाने की इजाजत मिल गई. सरकारी वकील की मंजूरी मिलने के बाद पार्थिव शरीर पर लेप लगाया गया, और फिर शव को लेकर परिवार दुबई एयरपोर्ट से रवाना हुआ.

श्रीदेवी का शव पहुंचने के बाद कार्यक्रम
श्रीदेवी का पार्थ‍िव शरीर जैसे ही भारत पहुंचेगा सबसे पहले उसे उनके लोखंडवाला स्थि‍त घर ग्रीन एकड्स ले जाया जाएगा. इसके बाद बुधवार सुबह श्रीदेवी के पार्थ‍िव शरीर को सेलिब्रेशन क्लब ले जाया जाएगा. ये क्लब उनके घर के पास स्थ‍ित है. इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए एक्ट्रेस की बॉडी विले पार्ले ले जाएगा. श्रीदेवी की अंतिम यात्रा सुबह 10.30 बजे से निकाली जाएगी. दोपहर साढ़े तीन बजे से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी.

वहीं दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की मौत से जुड़ा केस बंद कर दिया है. और अब पार्थिव शरीर को परिवार को सौंपा जा चुका है. सरकारी वकील ने सारी जांच पूरी करने के बाद पार्थिव शरीर को भारत ले जाने की मंजूरी दी, जिसके बाद केस को बंद किया गया. पार्थिव शरीर को बोनी कपूर के भतीजे सौरभ मल्होत्रा ने रिसीव किया.

श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां क्लिक करें
देर शाम तक पार्थिव शरीर मुंबई लाया जा सकता है. बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत दुबई में 24 फरवरी की रात 11 बजे हुई थी. दुबई पुलिस की जांच, फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद सरकारी वकील सभी दस्तावेजों की जांच कर रहे थे जिसके कारण पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी हो रही थी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours