झारखण्ड के शिक्षा मंत्री नीरा यादव जमशेदपुर पहुंची. यहां बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य के 5 हजार विद्यालय बंद किये जाएंगे. जिन विद्यालयों में 50 से कम छात्र-छात्राएं होंगे, उन स्कूलों को दूसरे में मर्ज किया जाएगा.
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस कदम से स्कूलों में शिक्षकों की संख्या भी बढ़ेगी और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा. नीरा यादव ने कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए रेगुलेटरी कमेटी बनाई जा रही है. यह कमेटी विधानसभा में अपनी बात रखेगी.
बतौर शिक्षा मंत्री राज्य में जल्द ही 21 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होगी. नीरा यादव ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने स्कूल के नाम पर सिर्फ भवन खड़ा कर दिया. मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम नहीं किया. नतीजा यह है कि किसी स्कूल में बच्चे कम, शिक्षक ज्यादा हैं, तो कहीं सैकड़ों बच्चों के लिए गिनती के शिक्षक हैं. इस तरह की विषमताओं को पाटने के लिए स्कूलों को मर्ज करने वाले कदम उठाये जा रहे हैं. इससे शिक्षक-छात्र अनुपात और शिक्षा की गुणवत्ता, दोनों में सुधार होगा. गौरतलब है कि झारखंड के स्कूलों में शिक्षकों की घोर कमी है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours