पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर-सोनुवा मार्ग में बीती रात एक सडक दुर्घटना में एक ही बाइक पर सवार दो चचेरे भाइयों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. दोनों के शव को सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने सड़क के किनारे 15-20 फीट दूर खेत में देखा. यहीं पर इनका बाइक भी पड़ा मिला. ग्रामीणों ने ही इसकी सूचना सोनुवा पुलिस को दी. दोनों युवक सोनुवा के टोपाटोला के रहने वाले थे.
ग्रामीणों का मानना है कि बीती रात सोनुवा लौटते समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों भाई हादसे का शिकार हो गए. रात और आसपास में सन्नाटा होने के कारण किसी तरह की सहायता और इलाज नहीं मिल पाने के कारण इनकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार दोनों चचेरे भाई थे और टाटानगर में किसी निजी कंपनी में काम करते थे. गांव में किसी की मौत की खबर मिलने के बाद दोनों भाई टाटानगर से सोनुवा लौट रहे थे कि रास्ते में वे हादसे का शिकार हो गए. घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चक्रधरपुर रेफरल अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours