अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रचार थम गया. प्रचार के अंतिम दिन झारखंड में महागठबंधन की ओर से भी पूरी ताकत झोंकी गई. पाकुड़ और जामताड़ा में महागठबंधन के नेताओं ने सभा कर वोट की अपील की.

दुमका में न्यूज-18 से खास बातचीत में जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा कि संताल परगना की तीनों सीटों पर जेएमएम की जीत पक्की है. वहीं झारखंड में महागठबंधन को एनडीए से ज्यादा सीटें मिलने वाली हैं.

सीएम रघुवर दास के वार पर पलटवार करते हुए जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि सूबे में बीजेपी की सबसे बड़ी गले की हड्डी जेएमएम ही है और बीजेपी का रंग झारखंड के लोगों को मंजूर नहीं है. व्यक्ति हमले के सवाल पर हेमंत ने कहा कि सीएम के पास इसके अलावा कोई मुद्दा नहीं है. बरोजगारी, किसानों की आत्महत्या पर क्यों नहीं बोल रहे. बीजेपी विदाई की तैयारी कर ले.

जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने भी दावा किया कि बीजेपी के हाथों से इस बार सबकुछ निकल जाएगा.

प्रचार के अंतिम हेमंत सोरेन ने पाकुड़ दो चुनावी सभाएं की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. जामताड़ा के नारायणपुर में भी हेमंत ने पिता शिबू सोरेन के लिए वोट मांगा. फतेहपुर के आसन बेरिया में बाबूलाल मरांडी और शिबू सोरेन ने संयुक्त रूप से सभा की. इस दौरान बाबूलाल ने झारखंड निर्माण शिबू सोरेन के योगदान का जिक्र कर उनके लिए वोट मांगा. शिबू सोरेन ने मोदी सरकार को पूंजीपतियों की सरकार बताते हुए अपने लिए वोट की अपील की.

19 मई को झारखंड की तीन सीटों पर मतदान होना है. दुमका से शिबू सोरेन, राजमहल से विजय हांसदा और गोड्डा से प्रदीप यादव महागठबंधन के प्रत्याशी हैं. दुमका और राजमहल जेएमएम की सीटिंग सीटें हैं.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours