साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हीं की ज़मीं पर क्रिकेट सीरीज़ जीतकर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. टीम के कप्तान कोहली का कहना है कि वो सीरीज़ जीतकर बेहद खुश हैं और अब 5-1 से जीत दर्ज करना चाहते हैं. पोर्ट एलिज़ाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क पर खेले गए 5वें वनडे में भारत ने मेज़बान टीम को 73 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज़ को 4-1 से अपने नाम कर लिया.

जीत के बाद रोहित शर्मा ने अपने कप्तान विराट कोहली का ख़ास इंटरव्यू लिया. रोहित ने कोहली से पूछा कि 25 साल बाद अफ्रीकी ज़मीं पर सीरीज़ जीतकर कैसा महसूस हो रहा है. जिसके जवाब में कोहली ने कहा, बहुत अच्छा लग रहा है. ख़ासकर रोहित का शतक स्पेशल रहा. इतिहास रचना अपने आप में ही कमाल की बात है. और हमें ऐसा करके गर्व महसूस हो रहा है.

रोहित ने कहा कि हम सब जानते हैं कि साउथ अफ्रीका का दौरा कितना मुश्किल होता है. उसके बावजूद दबाव में नहीं आए और यहां सीरीज़ जीती. ऐसी कोई एक चीज़ जो टीम इंडिया में ख़ास रही?

जीत में पूरी टीम का योगदान रहा. पूरी सीरीज़ में चहल और कुलदीप की स्पिन जोड़ी छाई रही. इसी तरह जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने भी शानदार गेंदबाज़ी की और मिडिल ओवर में हार्दिक पंड्या ने कमाल के स्पेल डाले. हर मैच में अलग-अलग बल्लेबाज़ों ने योगदान दिया. साउथ अफ्रीका में 4-1 से बढ़त बहुत बड़ी बात है. हम यहां पहले भी खेल चुके हैं और ये जानते हैं कि यहां कितनी चुनौतियां हैं. इसलिए पूरी टीम तारीफ के काबिल है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours