मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची में कांग्रेस और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा. उन्होंने बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की घटना की निंदा करते हुए ममता बनर्जी पर घुसपैठियों को तवज्जो देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बंगाल में हिंदू दोयम दर्जे के नागरिक हो गए हैं और घुसपैठिये पहले दर्जे के.

मुख्यमंत्री ने देश में खतरे की बात करने वाले धर्मगुरुओं को भी आड़े हाथों लिया. सीएम रघुवर दास ने कहा कि धर्मगुरु, धर्मगुरु बने रहें. अगर राजनीतिक गुरु बनना है, तो धर्मगुरु से त्यागपत्र देकर राजनीति के मैदान में आएं.

कर्नाटक को लेकर कांग्रेस पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश की सबसे पुरानी और बड़ी पार्टी होने का दंभ भरने वाली कांग्रेस की हालत आज खराब है. कांग्रेस अब पालकी ढोने वाली पार्टी होकर रह गई है.

रघुवर दास ने राज्य के विपक्षी दलों पर भी हमला किया और कहा कि जेवीएम साफ, राजद साफ, वाम दल है ही नहीं, कांग्रेस और सुबोधकांत बस ऐसे ही क्षेत्रीय दलों के पिछलग्गु बने रहें. बच गया जेएमएम तो वह परिवार की पार्टी बनकर रह गई है. इस परिवार में बाप-बेटे का नहीं और बेटा-बाप, भाई का नहीं है. ऐसे में इनसे आदिवासियों के कल्याण की बात क्या होगी.


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours