केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद त्रिपुरा में कमल खिलेगा क्योंकि राज्य के लोगों का भ्रष्ट वाममोर्चा सरकार से मोहभंग हो गया है. त्रिपुरा में 18 फरवरी को विधानसभा चुनाव है और नतीजा तीन मार्च को घोषित किया जाएगा.

सिंह ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज सुबह पार्टी की विजय संकल्प यात्रा में लोगों की इतनी तादाद देखकर अब मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि विधानसभा में भ्रष्ट वाममोर्चा सरकार को उखाड़ फेंक दिया जाएगा. गृहमंत्री ने कहा कि उन्हें यह जानकर बड़ा अचरज हुआ कि त्रिपुरा में 66 फीसद लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘कमल कीचड़ में खिलेगा. सीपीएम ने पिछले 25 सालों के घोटालों एवं भ्रष्टाचार से कमल के खिलने की जमीन तैयार कर दी है.’’ उन्होंने कहा कि पहले छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्यप्रदेश को देश का कमजोर और बीमारु राज्य कहा जाता था लेकिन इन राज्यों में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद समस्याओं के समाधान करने पर ध्यान दिया गया.

उन्होंने कहा, ‘‘अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकारों में कोई भी मंत्री भ्रष्टाचार में शामिल नहीं रहा.’’ सिंह ने कहा कि वाजपेयी सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए पूर्वोत्तर विकास विभाग गठित किया. उन्होंने कहा, ‘‘मानिक सरकार ने पत्रकार एसोसिएशनों की मांग के बावजूद दो पत्रकारों की हत्या की सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं की.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours