आम इंसान से लेकर सेलेब्रेटीज तक... सोशल मीडिया आजकल सभी के लिए जरूरी हो गया है. लेकिन इसी के साथ कुछ लोगों के लिए ये जरूरत से ज्यादा एक लत बन गया है. इस लत को छुड़वाने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और सिंगर शिबानी कश्यप एक म्यूजिक वीडियो लेकर आए हैं. इस म्यूजिक वीडियो का नाम है - Wanna Be Free.

शिबानी ने जहां इसमें स्टोरीटेलर बनी है और गाकर इसकी कहानी बताती नजर आ रही हैं, वही ऋचा एक सोशल मीडिया पीड़ित के किरदार में हैं. ये सिंगल 31 जनवरी को जी म्यूजिक के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है.

वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह दो लोग साथ होकर भी साथ नहीं रहते और सोशल मीडिया पर ज्यादा वक्त बिताते हैं. सोशल मीडिया के बारे में बात करते हुए ऋचा कहती हैं, ''मैं सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती हूं. करंट अफेयर्स के लिए ट्विटर पर एक्टिव रहती हूं. फोटोज के लिए इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करती हूं, लेकिन मुझे इसकी लत नहीं है. ऋचा का कहना है कि सोशल मीडिया एक वरदान है, लेकिन इसकी आदत नहीं डालनी चाहिए.''
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours