झारखंड के बोकारो में आजसू पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी अजय कुमार सिंह द्वारा गोली चलाने के मामले में पुलिस ने अजय कुमार सिंह के बड़े भाई और अजय की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इनके पास से एक कार्बाइन, पांच पिस्टल और 35 गोली बरामद की हैं.

बोकारो के एसपी कार्तिक एस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पारिवारिक कारणों से अजय कुमार सिंह ने अपने ही दो साथियों को गोली मार दी. जिससे एक साथी सुनील गोस्वामी की मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी अप्पू सिंह उर्फ अमरेश कुमार सिंह को गंभीरावस्था में इलाज के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एसपी कार्तिक एस ने कहा कि आरोपी अजय कुमार सिंह राजनीतिक रसूख को आधार बनाकर खतरनाक हथियार की खरीद ब्रिकी का काम करता था. अजय कुमार सिंह घर में हथियार रखने रखता था. इसकी जानकारी पूर्व अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज एंजेला सिंह को भी थी. एसपी की मानें तो साक्ष्य छुपाने के आरोप में बड़े भाई राजेश सिंह और हथियार रखने की जानकारी होने के आरोप में आरोपी की पत्नी ऐंजेला सिंह की गिरफ्तारी की गई है.

एसपी की मानें तो आजसू नेता और पत्नी के विवाद में बीते बुधवार की देर ऱात आरोपी आजसू नेता अजय सिंह सेक्टर नौ स्थिट फोर स्ट्रीट मे जाकर अवैध हथियार से सात से आठ राउंड गोलियां चलाई. जिससे सुनील गुप्ता की मौत हो गई. जबकि अप्पू घायल हो गया. घालय अप्पू के बयान के आधार पर हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत हरला थाना में मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने सेक्टर नौ स्थित आवास और पैतृक आवास जरीडीह के अराजू में जांच की तो पुलिस को एक कारबाईन, पांच पिस्टल और 35 जिंदा कारतूस बरामद किए. वहीं अराजू में ऑल्टो कार को पुलिस ने जब्त किया. जिसका प्रयोग अजय सिंह ने किया था. बड़े भाई राजेश के द्वारा गाड़ी से साक्ष्य हटाने का प्रयास का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की गई है. आरोपी अजय की गिरफ्तारी को लेकर जिले के अलावा अन्य जिलों के एसपी से मदद ली जा रही है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours