जम्मू कश्मीर में आतंकी मकबूल भट्ट और अफज़ल गुरु की बरसी पर आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद किसी बड़े हमले की फिराक में है. खुफिया एजेंसियों ने आतंकी हमले का यह अलर्ट जारी करते हुए बताया आतंकी 5 से 11 फरवरी के बीच किसी सैन्य ठिकानों को निशाना बना सकते हैं.
खुफिया एजेंसियों की तरफ से जारी अलर्ट में कहा गया है, 'ऐसी कुछ पुख्ता सूचना मिली है कि जैश के मोहम्मद (जेईएम) 5 से 11 फरवरी के बीच सुरक्षा बलों पर फिदायीन हमले की योजना बना रहा है. मकबूल भट्ट की बरसी 9 फरवरी, जबकि अफजल गुरु की 11 फरवरी को बरसी होती है. ये आतंकी किसी गश्ती दल को निशाना बना सकते हैं. ऐसे में इस दौरान सुरक्षाबलों की हाई अलर्ट रहना जरूरी है.'
कौन हैं अफज़ल गुरु और मकबूल भट्ट
बता दें कि आतंकी मकबूल भट्ट को तिहाड़ जेल में 11 फरवरी 1984 को फांसी दी गई थी. मकबूल भट जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट यानी जेकेएलएफ का फाउंडर था, वही संगठन जिसका मुखिया इस समय यासीन मलिक है. 1966 में मकबूल और जेकेएलएफ के कुछ और आतंकियों की सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ हुई. इसमें एक आतंकी मारा गया और मकबूल ने सीआईडी अफसर अमर चंद को मार दिया था. मकबूल को 1984 में फांसी दे दी गई लेकिन वर्ष 1989 में जेकेएलएफ के आतंकियों ने जज नीलकंठ गंजू की हत्या कर दी. गंजू ने ही अमर चंद मर्डर केस में मकबूल को मौत की सजा सुनाई थी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours