हिरणपुर। प्रज्ञा केंद्र द्वारा संचालित कम्प्यूटर शिक्षा केंद्र का शुभारम्भ डांगापाड़ा में शुक्रवार को किया गया। जिसका शुभारम्भ बीडीओ गिरिजा शंकर महतो व् मुखिया शर्मिला हेम्ब्रम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस केंद्र में उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगापाड़ा के करीब 70 छात्र छात्राओ को कम्प्यूटर की प्रशिक्षण दी जायेगी। जिसमे डीसीए , एडीसीए व् डिसिटीटी आदि की कोर्स की जायेगी। उपस्थित बच्चों को सम्बोधित करते हुए बीडीओ ने कहा की केंद्र व् राज्य सरकार के द्वारा डिजिटल इंडिया को लेकर काफी कार्य किया जा रहा है।
स्कुलो में भी कम्प्यूटर शिक्षा अनिवार्य है। बच्चों को मोबाईल के द्वारा भी काफी शिक्षा प्राप्त कर सकते है। कम्प्यूटर शिक्षा उच्च शिक्षा के लिए अनिवार्य है। इसलिए सभी बच्चे डिजिटल इंडिया से जुड़कर लाभ उठाये। इसके बाद बीडीओ ने केंद्र का भी मुआइना कर भी एल ई मीता दास को कई निर्देश दिया। इस अवसर पर बीपीओ अनुपम मिश्रा , उप मुखिया पवन रविदास , शिक्षक ओम प्रकाश भारती , महादेव साहा , सुधीर इंदी आदि उपस्थित थे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours