हिरणपुर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय घाघरजानी में शुक्रवार को निविदा खोली गई व् विक्रेता का चयन किया गया। निविदा खोलने के समय उपायुक्त के प्रतिनिधि बीडीओ गिरिजा शंकर महतो , जिला शिक्षा पदाधिकारी के प्रतिनिधि बीईईओ राजेन्द्र प्रसाद , बीपीओ अनुपम मिश्रा , वार्डेन तालामय किस्कु उपस्थित थे।
इस निविदा में विद्यालय के खाद्यान्न सहित सभी प्रकार के आपूर्तिकर्ताओं ने निविदा पूर्व में ही डाला गया था पर कई सामानों की निविदा सिमित संख्या में रहने के कारण नही खोली गई। वहीँ पैकेज नम्बर 8 के निविदा में विद्यालय के बिछावन ,ट्रैक शूट व् पोशाक की जांच की गई। बीडीओ ने बताया की पारदर्शी रूप से निविदा का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर क्रय समिति के अध्यक्ष रामसिंह मुर्मू आदि उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours