हिरणपुर। 12 फ़रवरी को आयोजित सोहराय मेला को लेकर घाघरजानी में गुरूवार शाम बैठक हुई। जिसमे भाजपा जिला अध्यक्ष देवीधन टुडु , सीनेट सदस्य साहेब हांसदा मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष ने बताया की आगामी 12 , 13 व् 14 फ़रवरी को वृहत सोहराय मेला आयोजित होगी। इस मेले में आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम , खेलकूद ,फुटबॉल सहित आदिवासी ड्रामा भी आयोजित होगी। सीनेट सदस्य ने बताया की इस मेले में राज्य सरकार के मंत्री ,सांसद आदि शिरकत करेंगे।
मेले में केंद्र व् राज्य सरकार की जन कल्याणकारी व् विकासमूलक कार्यक्रमो की जानकारी आमलोगों को दी जायेगी । बैठक में अमीन सोरेन आदि उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours