जमशेदपुर के मानगो के एक आवासीय कॉलोनी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और उसे जबरन देह व्यापार में ढकेलने के मामले में रोजाना नए नए चौंकानेवाली जानकारियां आ रही हैं. बीती रात नाबालिग ने पुलिसिया पूछताछ में एमजीएम थाना में थानेदार पर ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाया जिसके बाद एसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने एमजीएम थानेदार इमदाद अंसारी को लाइन हाजिर कर दिया. वहीं अरविंद कुमार को एमजीएम थाने का नया प्रभारी बनाया गया है.
एसएसपी अनूप टी मैथ्यू और सिटी एसपी प्रभात कुमार ने बीती रात नाबालिक लड़की से महिला थाने में काफी देर तक पूछताछ भी की. नाबालिग लड़की का दावा है कि आरोपियों को सामने लाए जाने पर वह सभी को पहचान सकती है.
मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के एक आवासीय कॉलोनी में नानक नाम के व्यक्ति के घर पर आया का काम करनेवाली 17 वर्षीय नाबालिग के साथ बिजली मिस्त्री शिव कुमार महतो, इंद्रपाल सैनी और श्रीकांत ने न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि उसका अश्लील वीडियो भी बनाया. इतना ही नहीं इन तीनों ने उसे जबरन देह व्यापार के दलदल में डाल दिया. वे लोग उसे उसके मालिक मालकिन की अनुपस्थिति में कॉलोनी से बाहर होटल वगैरह भी ले जाने लगे. ये सारा खेल एक साल पहले का है.
इसकी जानकारी जब मालिक नानक को पांच महीना पहले हुई तो उसने नाबालिग लड़की की पोटका के कोवाली में रह रही मां को सूचित किया. इस साल के जनवरी में मानगो थाना में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. लेकिन कोर्ट में 164 का बयान हो जाने के बावजूद पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया.
मीडिया में खबरें ब्रेक होने के बाद पुलिस हरकत में आई और इंद्रपाल सैनी को हिरासत में ले लिया और आरोपी थानेदार को लाईन हाजिर कर दिया. एसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने मामले की जांच के लिए विशेष कमिटी बना दी है.
एसएसपी अनूप टी मैथ्यू और सिटी एसपी प्रभात कुमार ने बीती रात नाबालिक लड़की से महिला थाने में काफी देर तक पूछताछ भी की. नाबालिग लड़की का दावा है कि आरोपियों को सामने लाए जाने पर वह सभी को पहचान सकती है.
मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के एक आवासीय कॉलोनी में नानक नाम के व्यक्ति के घर पर आया का काम करनेवाली 17 वर्षीय नाबालिग के साथ बिजली मिस्त्री शिव कुमार महतो, इंद्रपाल सैनी और श्रीकांत ने न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि उसका अश्लील वीडियो भी बनाया. इतना ही नहीं इन तीनों ने उसे जबरन देह व्यापार के दलदल में डाल दिया. वे लोग उसे उसके मालिक मालकिन की अनुपस्थिति में कॉलोनी से बाहर होटल वगैरह भी ले जाने लगे. ये सारा खेल एक साल पहले का है.
इसकी जानकारी जब मालिक नानक को पांच महीना पहले हुई तो उसने नाबालिग लड़की की पोटका के कोवाली में रह रही मां को सूचित किया. इस साल के जनवरी में मानगो थाना में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. लेकिन कोर्ट में 164 का बयान हो जाने के बावजूद पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया.

Post A Comment:
0 comments so far,add yours