रांची I सोमवार को रांची के होटवार जेल में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से शरद यादव और झाविमो नेताओं की मुलाकात से सियासत गर्म रहा. सियासी मुलाकात की गर्माहट इतना कि बिहार से आए लालू प्रसाद के अपने सहोदर भाई भी लालू से न भेंट कर सके और न ही उनसे कोई बात कर पाए. जेल के गेट पर वह घंटों खड़े रहे. भइया लालू प्रसाद से मुलाकात के लिए जेल प्रशासन को अपने नाम की पर्ची भेजने के बावजूद उन्हें लालू से मिलने का मौका नहीं मिला.

हालांकि जब  लालू के भाई से पूछा कि भाई के रिश्ते पर सियासत का रिश्ता भारी पड़ा तो उन्होंने बेहद सधा सा जवाब दिया. इतना ही नहीं इस बार लालू प्रसाद से राजनीतिक रूप से दूर जा चुके साधु-सुभाष या फिर प्रभुनाथ का मिलने नहीं आने के सवाल को भी वह राजनीतिक अंदाज में टाल गए.

लालू प्रसाद के छोटे भाई सुखदेव यादव ने कहा कि राजनीति के तहत मेरे भाई लालू प्रसाद को फंसाया गया है. हम जनता की अदालत में जाएंगे. जनता त्राहिमाम कर रही है कि उनके नेता को जेल में बंद कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि मैं लालू प्रसाद का भाई हूं. मैं सब दिन उनसे बातचीत करूंगा और उनसे मिलूंगा. लेकिन अगर बाहर से कोई नेता आया है तब लालू प्रसाद का पहले उस नेता से मिलना जरूरी है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours