गुमला में पुलिस की सक्रियता के चलते नक्सलियों के खतरनाक मंसूबे पर पानी फिर गया. पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए लैंड माइंस को नष्ट कर दिया.

गुमला जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर भगवान हनुमान की जन्मस्थली आंजनधाम में सड़क के नीचे  भाकपा माओवादियों ने लैंड माइंस बिछा रखा था. पहाड़ पर स्थित मंदिर से ठीक पहले मुख्य सड़क पर बम बिछा हुआ है. बताया जा रहा है कि माओवादियों की पुलिस को उड़ाने की योजना थी. लेकिन इससे पहले ही पुलिस को गुप्त सूचना मिल गयी और पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया.

पुलिस ने बम निकालने के लिए सड़क की खुदाई शुरू की. लेकिन तार टच होने से बम विस्फोट होने का खतरा था. इसलिए खुदाई को छोड़कर रांची से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है. रांची से पहुंची टीम ने तीन बम बरामद किये. सभी बमों को बम निरोधक दस्ता ने विस्फोट कराकर नष्ट कर दिया.

पुलिस पूरे मामले पर कुछ भी बोलना से परहेज की. फिलहाल पुलिस इलाके में छापेमारी अभियान चला रही है. घटना स्थल पर बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं.


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours