चाईबासा I सीएम रघुवर दास ने आज शुक्रवार को चाईबासा के सिंहभूम स्पोर्ट्स मैदान में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. रघुवर दास ने कांग्रेस, राजद, झामुमो और झाविमो को झारखंड लूटने वाला गिरोह बताया. सीएम ने लालू यादव को लुटेरा गिरोह का सरदार बताते हुए कहा कि सरदार जेल में है और सभी लुटेरा गिरोह के नेता सरदार से मिलने जेल में जा रहे हैं. ये सभी फिर से महागठबंधन कर झारखंड में लूट की योजना बना रहे हैं.

सीएम ने कहा के चाईबासा का एक आदिवासी नेता मधु कोड़ा को सीएम बना का कर लूटा और उसे जेल भेज कर खुद मौज कर रहे हैं. सीएम ने झामुमो के नेताओं पर आरोप लगाते कहा कि आदिवासियों का सबसे अधिक जमीन झामुमो ने ही लूटा है.

सीएम ने संगठन पर बोलते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर भाजपा के प्रदेश स्तर से लेकर पंचायत स्तर के सभी पदधारी नेता अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाएं और घर के बाहर अपना नाम और पद का बोर्ड लगाएं. विकास पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि चाईबासा में 1000 करोड़ की लागत से घर-घर पेयजलापूर्ति की जाएगी. राज्य के 18 लाख परिवार को इस साल के अंत तक उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दे दिए जाएंगे.

सीएम ने पीएम मोदी पर कहा कि वे ग्लोबल लीडर बन चुके हैं. इसलिए विश्व में दादागिरी करने वाले देश भी मोदी के खिलाफ साजिश कर रहे हैं. लेकिन 2019 के चुनाव में देश की जनता मोदी को 350 सीट देकर फिर से सत्ता देगी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours