गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। वहीं, महिला के भाई ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, देवरी थाना के गंभारडीह में एक महिला सोनी देवी (34) ने अपनी चार साल की बेटी मारू कुमारी (4) एवं एक साल के बेटे ललन कुमार के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर देवरी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कुएं से बाहर निकलकर अपने कब्जे में ले लिया।
भाई ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
इधर, महिला के भाई अरुण सिंह का आरोप है कि उसकी बहन व दोनों बच्चों की ससुरालवालों ने हत्या कर शवों को कुएं में डाल दिया है। महिला सोनी देवी बिहार के जमुई जिले के झाझा थाना अंतर्गत धमना गांव की रहने वाली थी।
सात साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक, सात साल पूर्व महिला की शादी देवरी के राकेश रॉय से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरवाले उसके साथ मारपीट करते थे। पिछले सोमवार की ही उसके भाई उसे ससुराल छोड़कर गए थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours