रांची। सीएम रघुवर दास ने कहा है कि नौकरशाही के जरिए नहीं बल्कि जनता के जरिए अब गांव-गांव तक विकास पहुंचेगा। उनके मुताबिक, सरकार जनता के साथ एक पैर पर खड़ी है। मैं बेहद गरीब परिवार से आता हूं मैंने गरीबी देखी है गरीब की वेदना समझता हूं, इसलिए इस अमीर राज्य की गोद में जो गरीबी बसती है उसे हमें खत्म करना है।  

सीएम ने वनों व वन्य प्राणियों के संरक्षण व विकास पर सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकत की।
सीएम ने कहा कि दिवाली 2018 तक हर गांव में बिजली पहुंचाएंगे। 2019 तक हर गांव को सड़क से जोड़ा जाएगा, जिससे गांव के लोग अपना सामान शहर के बाजार तक पहुंचा सकेंगे। जनता से यही अनुरोध है कि अपने गांव में बैठक करें। गांव में कमेटी बनेगी जिसका सचिव पुरुष होगा और अध्यक्ष महिलाएं होंगी।
रघुवर के मुताबिक, हमारी महिलाएं जागरूक हैं, पुरुषों को जागरूक होने की जरूरत है। आप शराब छोड़कर दूध पिएं। आने वाली पीढ़ी को बेहतर जिंदगी दें। इस इलाके के स्कूल को अपग्रेड करने के लिए वन विभाग की तरफ से 1 एकड़ जमीन हस्तांतरित कर दी जाएगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours