एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय चयन समिति जब अगले महीने छह से 18 मार्च तक श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय टी20 सीरीज़ के लिए भारतीय टीम पर फैसला करने के लिए हफ्ते के अंत में बैठक करेगी तो इसमें तेज़ गंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के कार्यभार के विषय पर चर्चा होने की उम्मीद है.
क्या कोहली को मिलेगा आराम
विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में सभी मैच खेले हैं लेकिन उनका मामला अन्य से थोड़ा अलग होगा क्योंकि उन्हें आराम देने का फैसला खुद कप्तान पर निर्भर होगा. बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, "अगर विराट आराम चाहते हैं तो उन्हें आराम मिलेगा. विराट के मामले में, वही फैसला करेंगे कि वह इसके लिए टीम में होना चाहता है या नहीं. लेकिन आप कुछ नहीं कह सकते, वह शायद टी20 सीरीज़ में खेलना चाहे क्योंकि यह सत्र का अंतिम टूर्नामेंट है. एक बार टूर्नामेंट ख़त्म हो गया तो उसके पास इंडियन प्रीमियर लीग से पहले 15 दिन का खाली समय होगा."
गेंदबाज़ों को भी दिया जा सकता है आराम
जब मुख्य चयनकर्ता प्रसाद से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. लेकिन यह तो समझ आता है कि जब भी चयन बैठक होगी तो तेज़ गेंदबाज़ी के बारे में भी चर्चा होगी.
हालांकि भुवी और बुमरा को इंडियन प्रीमियर लीग से शुरू होने वाले आगे के लंबे सीज़न को देखते हुए ज़रूरी आराम दिए जाने की संभावना है. ये दोनों भारत के सभी फॉरमेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज़ हैं.
भुवनेश्वर ने टेस्ट और वनडे सीरीज़ को मिलाकर करीब 100 ओवर डाले हैं. अगर वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना पूरा कोटा गेंदबाज़ी करते हैं तो उनके कुल 112 ओवर हो जाएंगे. लेकिन किसी ने भी बुमराह से ज़्यादा गेंदबाज़ी नहीं की है जो कोहली और हार्दिक पंड्या के साथ दौरे पर अभी तक सभी मैच खेलने वाले तीन खिलाड़ियों में से एक हैं. अगर बुमराह तीन टी20 में अपने पूरे कोटे गेंदबाज़ी करते हैं तो वह 166 ओवर से ज़्यादा गेंदबाज़ी कर लेंगे जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को देखते हुए काफी ज़्यादा है.
इन खिलाड़ियों को भी मिल सकता है मौका
भारत को आने वाले सीज़न में 30 वनडे सहित 63 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं तो बुमराह की फिटनेस चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट दोनों के लिए प्राथमिकता होगी. अगर बुमराह और भुवी को आराम दिया जाता है तो शार्दुल ठाकुर और जयदेव उनाडकट के नई गेंद की ज़िम्मेदारी उठाने की उम्मीद है. केरल के यॉर्कर स्पेशलिस्ट बासिल थम्पी श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज़ के दौरान रिज़र्व खिलाड़ी थे और अगर भुवनेश्वर या बुमराह में से किसी एक को या फिर दोनों को आराम दिया जाता है तो वह शायद वापसी कर सकते हैं.

Post A Comment:
0 comments so far,add yours