नोएडा पुलिस द्वारा की गई एक फर्जी मुठभेड़ की कारिस्तानी शनिवार रात को सामने आई है, जिसमें एक निर्दोष व्यक्ति की गोली मारकर जान ले ली गई. मामले में घायल तीन चश्मदीद भी सामने आएं हैं, जिन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके साथ पहले बदतमीजी की और फिर अचानक उन पर गोली चला दी.

पीड़ित चश्मदीद के मुताबिक नशे में धुत आरोपी पुलिसकर्मी उसके साथी को गोली मारने के बाद तुंरत फोन पर बात की और कहा, "हमने मुठभेड़ में एक को गोली मार दी हैं और दो बचे हैं, बताओ उनका क्या करना है?" पीड़ित ने इसे एक फर्जी मुठभेड़ करार दिया है.

रिपोर्ट के मुताबिक मामला नोएडा सेक्टर 122 का है, जहां गाजियाबाद से एक सगाई कार्यक्रम से लौट रहे 4 युवकों को सब इंस्पेक्टर विजय दर्शन ने रास्ते में चेकिंग के दौरान रोक लिया और एक फर्जी मुठभेड़ में जितेंद्र यादव उर्फ नामक युवक को गोली मार दी. आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया गया.
पूरा मामला सामने आने के बाद घायल युवक जितेंद्र यादव को अस्पताल कौन लेकर आया उसके बारे में भी जांच की जा रही है. वहीं, स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार शेष तीन युवक फिलहाल लापता बताए जा रहे हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours