बोकारो के लुगु पहाड़ पर सीआरपीएफ 26 बटालियन तथा जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों का कैंप ध्वस्त कर दिया. यह कार्रवाई पीरटांड़ से गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर की गई.

गिरफ्तार नक्सलियों से मिली अहम जानकारी पर सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई और लुगु पहाड़ पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पिछले तीन दिन से जारी इस ऑपरेशन में आज संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली.

सुरक्षा बलों की टीम ने लुगु पहाड़ पर स्थित नक्सलियों का बड़ा कैम्प ध्वस्त कर दिया. साथ ही मौके से 11 केन बम, 04 डिजिटल घड़ी, बिजली की तार, सोल्डिंग का सामान, स्टील का बड़ा बक्सा, जिसमें नक्सलियों की वर्दी और साहित्य रखे हुए थे, बरामद किए. सभी केन बम 25 किलो वजन के हैं.

लुगु पहाड़ इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है. पुलिस को इस इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना है, जिनकी तलाश में सर्च अभियान जारी रखा गया है.



इससे पहले सुरक्षाबलों को गिरिडीह और पलामू में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours