झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन रविवार को जमशेदपुर पहुंचे. जमशेदपुर के पूर्व सांसद स्वर्गीय सुनील महतो की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शरीक हुए. इस मौके पर शिबू सोरेन ने सुनील महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए. वैसे पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने पत्थलगड़ी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आदिवासियों की पुरानी परंपरा है और सरकार आदिवासियों के परंपरा के साथ खिलवाड़ कर रही है. जो बर्दाश्त नहीं होगा.
उन्होंने कहा 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खुद कमान संभालेंगे और मजबूती के साथ झारखंड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे.
4 मार्च 2007 को नक्सलियों ने तत्कालीन सांसद सुनील महतो की हत्या कर दी थी. स्वर्गीय सुनील महतो की पुण्यतिथि के अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन उपस्थित हुए.
जमशेदपुर पहुंचे शिबू सोरेन ने नगर निगम चुनाव और आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाई.
गिरिडीह के झंडा मैदान में झामुमो का 45वां स्थापना दिवस समारोह
गिरीडीह में झामुमो के 45वें स्थापना दिवस समारोह का पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने उदघाटन किया. कार्यक्रम में हेमंत सोरेन ने केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला.
उन्होंने कहा कि भाजपा देश के अंदर जो परिवर्तन करना चाह रही हैं वह फार्मुला गरीबों, किसानों और आदिवासियों के हित में नहीं होगा. राज्य में तीसरा मोर्चे को पहले भी चर्चा हुई है. वर्तमान में देश की स्थिति को लेकर सभी विपक्षी दलों को मिलकर बैठना चाहिए.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours