जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के लेईयोगढा के लूगु पहाड़ में पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया. टीम में एनआईए रायपुर कैम्प ऑफिस गिरिडीह के एसपी सी बी सुब्बा रेड्डी, एएसपी सह डीएसपी बेरमो सुभाष चन्द्र जाट, एएसपी अभियान संजय कुमार, उपसमादेष्टा नीरज चौधरी, सहायक समादेष्टा सिद्धार्थ गौतम, एनआईए से बीबी पाठक ओर राजेश कुमार समेत जिला बल के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टीम शामिल थी.

बताते चलें कि पांच मार्च को गिरिडीह जिले से जोनल कमांडर चार्लीस एवम महावीर मांझी समेत 14 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई थी. मामले में एनआइए और सीआरपीएफ ने दोनों नक्सलियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी. दोनों नक्सलियों की पूछताछ से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बरामद हथियारों में 13 रायफल, एक कार्बाइन, एक पिस्टल, एक डबल बैरल राइफल, दस किलो आईडी बम, तीन लाख नकद, दो डेटोनेटर, एक स्मार्ट फोन और 16 यूनिफार्म शामिल हैं. इसके अलावा 0.303 एम्युनेशन 142 पीस, 9mm एम्युनेशन 132पीस, 5.56 mm एम्युनेशन 27 पीस समेत अन्य सामान को बरामद किया गया है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours