सागर मंडल/लिट्टीपाड़ा- प्रखंड परिसर स्थित सभागार भवन  में मंगलवार को  प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लिट्टीपाड़ा प्रखंड के 48 लाभुको को  गैस का वितरण प्रखंड 20 सूत्री  के उपाध्यक्ष श्री सुनील ठाकुर के अध्यक्षता में किया गया।
       इस अवसर पर   20 सूत्री  के  सदस्य गणेश मंडल, पूरब जिप्र सदस्य सह पहाड़िया नेता शिव चरण मालतो प्रमुख रूप से उपस्थित थे। पूरब जिप्र सदस्य सह पहाडि़या नेता शिवचरण मालतो  नेता  ने आये हुए सभी  महिला लाभुक को अपने भाषा में विसतार पुरबक समझाये कि आप लोग गैस का उपयोग कैसे करेगे ।
         साथ ही  L.P.G.गैस लाभुको को बीमा सुरक्षा योजना के विषय में जानकारी दी गई।ओर साथ ही लाभुको को गैस एजेंसी के प्रतिनिधि श्री मनोज भगत के द्वारा गैस जलाने से संबंधित जानकारी विस्तारपूर्वक दिया गया। इस वितरण समारोह में आए हुए सभी लाभुको को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने पर हर्ष व्याप्त किया साथ ही गैस मिलने पर लाभुको ने यह जनहितकारी योजना को जन-जन तक पहुचाने के लिए धन्यवाद दिया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours