बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान अभिनेता अक्षय कुमार का  शुक्रियादा कर रही हैं. ऐसा नहीं है कि अक्षय ने उन्हें किसी फिल्म के लिए अप्रोच किया है. या फिर वे जल्द ही अक्षय के साथ किसी और प्लेटफॉर्म पर दिखने वाली हैं, लेकिन इसके बावजूद जरीन खान बॉलीवुड के एक्शन कुमार को एक बेहतर मौका देने के लिए धन्यवाद दे रही हैं.

दरअसल जरीन हाल ही में एक छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से पीरियड्स अवेयरनेस पर आयोजित एक वर्कशाॅप में  शिरकत करने पहुंची थीं.यहां उन्हें बतौर चीफ गेस्ट इस सीरियल टॉपिक पर गर्ल्स को अवेयर करने के लिए बुलाया था.

जरीन यहां पहुंचकर खुश नजर आईं और  फिल्मों से इतर इस अवेयरनेस प्रोगाम में बखूबी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.  इस मौके पर पहुंचकर ‘हेट स्टोरी’ एक्ट्रेस ने कहा कि इस फील्ड में बढ़ने वाली बढ़ रही जागरूकता के लिए अक्षय कुमार को जरूर धन्यवाद देना चाहिए, क्योंकि  आज उनकी फिल्म ‘पैडमैन’ की वजह से ही आज इस दिशा में बेहतर कदम उठाया जा सका है.




बता दें कि जरीन खान हााल ही में फिल्म 'अक्सर 2' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके अपोजिट गौतम रोडे नजर आए थे. हांलाकि बॉक्स-ऑफिस पर ये फिल्म ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी थी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours