देहरादून से लौटते वक्त सड़क हादसे में जख्मी हुए टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से मंगलवार को उनकी पत्नी हसीन जहां मिलने पहुंची. दिल्ली के अस्पताल में भर्ती शमी से मिलने के बाद हसीन जहां ने उनपर एक और आरोप लगा डाला. हसीन जहां ने कहा कि शमी ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया और उन्हें धमकी दी.

मीडिया से बातचीत के बात हसीन जहां ने कहा, 'मैं मोहम्मद शमी से मिलने आई थी क्योंकि वो जख्मी थे, लेकिन उन्होंने मुझसे मिलने से इनकार कर दिया. साथ ही शमी ने मुझे धमकी दी कि अब मैं तुम्हें कोर्ट में देखूंगा.' हसीन जहां ने कहा, 'शमी ने हमारी बेटी से मुलाकात की और उनके साथ खेले लेकिन उन्होंने मुझे पहचाना तक नहीं. शमी की मां उनकी बॉडीगार्ड की तरह बर्ताव कर रही थीं.'


बता दें शमी की कार का देहरादून से लौटते वक्त एक्सीडेंट हो गया था और उनके सिर पर चोट आई थी. जिसके बाद हसीन जहां ने कहा था कि शमी अब भी उनके पति हैं और वो उनसे मिलने अस्पताल जाएंगी, लेकिन अब शमी ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया.




मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने अवैध संबंधों और फिक्सिंग तक का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया था. हालांकि फिक्सिंग के आरोपों से शमी को क्लीन चिट मिल गई है. बीसीसीआई की जांच में शमी पाक-साफ साबित हुए और उन्हें कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड बी में भी जगह दी गई.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours