अंबानी परिवार ने रविवार को सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन किए. अंबानी परिवार के सदस्यों के साथ होने वाली बहु श्लोका मेहता भी नज़र आई. नीता अंबानी, बहू श्लोका मेहता का हाथ पकड़कर चलती हुई दिखीं. दर्शन के बाद अंबानी परिवार ने बहु श्लोका के साथ हाथ जोड़कर मीडिया के सामने तस्वीरे भी खिचवाई.
आपको बता दें कि बीते शनिवार को गोवा में एक पारिवारिक कार्यक्रम में अंबानी और मेहता परिवार एक-दूसरे से मिलें और वहां आकाश अंबानी ने श्लोका को प्रपोज़ किया जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तस्वीरों में आकाश, श्लोका का हाथ थामें दिख रहे हैं जिसमें श्लोका की अंगूठी नज़र आ रही है.
गोवा के पारिवारिक कार्यक्रम के बाद सबसे धनी भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश, श्लोका के साथ जून में सगाई करेंगे. इस साल दिसंबर में आकाश और श्लोका शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी है. आकाश व श्लोका धीरूभाई अंबानी इंटरनेशन स्कूल में एक साथ पढ़े हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours