बिजली श्रमिक संघ द्वारा विगत तीन महीनों से अपनी मांग के समर्थन में समाहरणालय के समीप धरना दिया जा रहा है । अपनी मांगों को पूरा न होते देख श्रमिक संघ ने अनिश्चिकालीन भूख हड़ताल जारी है । श्रमिक संघ द्वारा सरकार से गुहार लगाई जा रही है कि बी.ई.डी. सी.पी.एल के साथ एकरारनामा रद्द होने के बाद बेरोजगार श्रमिको को रोजगार मुहैया कराया जाय । साथ ही जो कुशल श्रमिक हैं एवं अधिकतम आयु सीमा को पार कर चुके है उन्हें भी रोजगार दिया जाय ताकि शहर में आ रही बिजली अनियमितता का समाधान निकल सके ।
उन्होंने बताया कि जबतक अपनी मांग पूरी नही होती हम यू ही चरणबद्ध एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours