महाशिवरात्रि पर शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं. झारखंड के देवघर के बाबा मंदिर में भी सुबह की विशेष पूजा के बाद से लंबी कतार लगी हुई हैं. बाबा मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना कराने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था कर ली गई है और भीड़ को देखते हुए सुरक्षा बलों की काफी तैनाती की गई.
देवघर यानि देवताओं का घर मे भी अनूठे अंदाज में इस मौके पर बाबा की शिव बारात का आयोजन किया जाता है. इस मौके पर लाखों श्रद्धालु यहां आकर बाबा का जल अभिषेक करते है. बाबा मंदिर मे अहले सुबह से ही जलापरण शुरू हो गया और भक्तों की लंबी-लंबी कतार लगी हुई हैं. वही भीड़ को देखते हुए सुरक्षा बलों की काफी तैनाती की गई. मंदिर और उस पूरे रास्ते में प्रयाप्त संख्या में बल तैनात किए गए जिस रास्ते से श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई हैं. शीघ्र दर्शनम सुविधा का लाभ लेने वाले श्रद्धालुओं की भी यहां लंबी कतार देखी जा रही हैं.
शिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ का विवाहोत्सव मनाया जाता है. यहां शिव और शक्ति दोनों की पूजा होती है. ऐसा माना जाता है कि आज के दिन बाबा से जो याचना की जाती है वो जरूर पूरी होता है. इसी वजह से देश विदेश से श्रद्धालु आज के दिन बड़ी संख्या में बाबा का जलाभिषेक करने देवघर पहुंचते हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours