अमड़ापाड़ा बरमसिया के समीप मजदूर चेतना संगठन के बैनर तले 17 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे पचुवाडा सेंट्रल कॉल ब्लॉक के कर्मचारी अपने भुकतान को लेकर शनिवार को बैठे थे कि करीब 12 बजे ग्रामीणों के झुंड आकर संगठन के बैनर ,टेंट एवं बना रहे भोजन को फेका डाला । जिससे धरने पर बैठे लोगों के साथ ग्रामीणों की झड़प हो गई । और ग्रामीणों ने धरने पे बैठे लोगों को खदेड़ दिया। कारण सूत्रों से पता चला कि सेंट्रल कॉल ब्लॉक के कर्मचारी अपने बेतन भुकतान को लेकर धरने पे बैठे थे जिसे ग्रामीणों ने समर्थन नही किया था।एव संगठन द्वारा विस्थापितो का नाम धरना पे जोड़ना एवं आने जाने वाले ग्रामीणं महिलाओ को भी धरना पे बैठाने की बात सामने आई जिससे ग्रामीण आक्रोशित होकर मजदूर चेतना संगठन के धरने को बंद करवा कर सबो को खदेड़ दिया। इसके बाद संगठन के सदस्यों द्वारा स्थानीय पुलिस प्रसासन को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक बिरेन्द्र कुमार पांडेय, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी आर के सिंह दल बल के साथ धरना स्थल पर पूछे एवं स्थल का जांच कर सभी समानो को जप्त कर टेक्टर से थाना लाए। और संगठन के लोगो द्वारा थाना में आवेदन दिया गया। 
 थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक बी के पांडेय ने बताया कि दिए गए आवेदन पर जाँच कर कर्यवाही की जाएगी।

वही दूसरी और रामनवमी पर्व को लेकर मजदूर चेतना संगठन के धरने पे बैठने से माहौल बिडने की संभावना को लेकर पूजा समिति के अध्य्क्ष श्रीराम भगत एवं पूजा समिति के सदस्य मंटु भगत नरायन भगत संतोष भगत सुनील भगत बिनोद भगत आदि लोगो के द्वारा स्थानीय थाना ,अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर बिधि बेवस्था की बात कही गई ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours