कोडरमा I झारखंड के कोडरमा जिले में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिये प्रशासन ने कमर कस ली है. चुनाव सुचारू रूप से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने 13 कोषांगों के साथ-साथ कई कमिटियों का गठन किया है, जो सोमवार से कार्य करना शुरू कर देंगी. गौरतलब है कि कोडरमा के झुमरीतिलैया नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिये उपचुनाव कराया जा रहा है.
कोडरमा जिले में नगठित डोमचांच नगर पंचायत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा वार्ड पार्षदों का चुनाव होना है. जिसके लिये नामांकन और संविक्षा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. चुनाव को लेकर की गई तैयारियों को लेकर डीसी भुवनेश प्रताप सिन्हा ने बताया कि नगर परिषद और नगर पंचायत में कुल 75 बूथ बनाये गये हैं.
डीसी ने बताया कि इन 75 बूथ में से दस बूथ को मॉ़डल बूथ बनाने का निर्णय लिया गया है, हालांकि सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाओं का ख्याल रखा गया है. उन्होंने बताया कि सभी बूथ पर दिव्यांग मतदाताओं के लिये भी अलग से व्यवस्था की गई है.
उन्होंने बताया कि सभी 75 बूथ को अतिसंवेदनशील मानते हुए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. उसी के अनुसार सुरक्षा सहित अन्य तैयारियां की जा रही हैं. उन्होंने चुनाव शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने का भरोसा जताया है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours