राजमहल@ साहेबगंज जिला अंतर्गत राजमहल प्रखंड के झारखंड, बिहार और बंगाल की सीमा पर अवस्थित गदाई दियारा अन्तर्गत नाथू टोला में आगजनी से पीड़ित परिवार से रविवार को मिलने सांसद विजय हांसदा पहुंचे। इनके साथ जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव भी थे।
सांसद श्री हांसदा पीड़ित सभी 62 परिवारों को राशन सामग्री और वस्त्र लूंगी और साड़ी का वितरण किया। शुक्रवार को उक्त टोला में भीषण आगजनी से ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है। इस मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष ग्रामीण दिनेश सिंह, समीम अंसारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours