नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि रविवार को एक और नाबालिग के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामला रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटा टोली के पास का है. यहां शैम्पू खरीदने दुकान पर आई एक नाबालिग को दुकानदार अनिल शर्मा ने बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया.
मिली जानकारी के अनुसार घटना होली के दिन की है. पीड़िता ने एक दिन बाद परिवार वालों को अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर आज लोअर बाजार थाना में न सिर्फ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया बल्कि आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.
लोअर बाजार थाना प्रभारी समुन कुमार सिन्हा ने कहा कि होली के दिन एक नाबालिग लड़की एक दुकान में शैम्पू खरीदने गई थी. दुकानदार ने उस लड़की को बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. उन्होंने कहा कि लड़की ने दुष्कर्म की इस घटना की जानकारी अपने परिवार के लोगों को एक दिन बाद दी.
घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोगों ने थाने में रिपोर्ट लिखाई. पुलिस ने तत्परता के साथ आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है. थानेदार ने कहा कि आरोपी दुकानदार न सिर्फ बालिग है बल्कि शादीशुदा भी है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. दूसरी तरफ पुलिस पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवा रही है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours