जमशेदपुर के पीएनबी बिष्टुपुर ब्रांच में हुए 3.02 करोड़ रुपये की जालसाजी के मामले को लेकर सीबीआई की टीम गुप्त रूप से जमशेदपुर पहुंची है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक तीन-चार लोगों से पूछताछ की जा चुकी है.

मालूम हो कि सीबीआई, रांची की आर्थिक अपराध शाखा ने पीएनबी बिष्टुपुर में 3.02 करोड़ की जालसाजी का मामला दर्ज किया. दर्जन भर से भी ज्यादा लोगों के खिलाफ फर्जी कागजात के आधार पर हाउसिंग लोन हासिल करने का आरोप लगा है. कई मामलों में जिन जमीनों को गिरवी रखकर लोन लिए गए हैं वो ज़मीनें लोन प्राप्त करनेवाली की है ही नहीं. इसी तरह कई लोगों ने फर्जी मतदाता पत्र के आधार पर लोन हासिल किया है. हालांकि इस मामले में न तो सीबीआई और न ही बैंक की ओर से कोई जानकारी मिल रही है.

न्यूज 18 को जानकारी मिली है कि पीएनबी की बिष्टुपुर ब्रांच में पहले से ही कई खाते एनपीए में डाले जा चुके हैं. इसकी जांच खुद बैंक में भी हो रही है. वैसे भी एनपीए खातों में से ये खाते अब सीबीआई जांच की जद में आ गए हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours