राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के आरोप में जेवीएम अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने विधायक प्रकाश राम को पार्टी से निलंबित कर दिया. साथ ही उन्होंने प्रकाश राम के वोट को रद्द करने की मांग की.
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने चुनाव को व्यापार बना दिया. पार्टी ने अपने दोनों विधायकों को कांग्रेस प्रत्याशी धीरज साहू के पक्ष में वोट करने का निर्देश दिया था. लेकिन प्रकाश राम ने क्रॉस वोटिंग की.
इससे पहले पार्टी नेता बंधु तिर्की ने इस सिलसिले में शिकायत कर प्रकाश राम के वोट को रद्द करने की अपील निर्वाचन आयोग से की. बता दें, प्रकाश राम ने वोट करने के बाद अपने मत को पोलिंग एजेंट को नहीं दिखाया. जिसके बाद उनके क्रॉस वोटिंग करने की आशंका जताई जाने लगी.
बता दें कि राज्यसभा की दो सीटों के लिए कुल तीन प्रत्याशी मैदान में हैं. भाजपा से समीर उरांव और प्रदीप संथालिया और कांग्रेस से धीरज साहू मैदान में हैं. धीरज साहू विपक्ष के साझा उम्मीदवार हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours