नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित करेंगे. ये मन की बात का 42वां संस्करण होगा.

गौरतलब है कि पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात करते हैं. इसका प्रसारण रेडियो के अलावा दूरदर्शन, नरेंद्र मोदी एप पर होता है. इसके अलावा फोन पर मिसकॉल के जरिए इस सुविधा को अपने मोबाइल पर उपलब्ध कराया जा सकता है. पिछले माह की मन की बात में मोदी ने वैज्ञानिकों के योगदान पर बात की थी. इसके अलावा वह कई बार बच्चों को भी सलाह देते हैं.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours