झारखंड I जल्द ही बूढा पहाड़ से नक्सलियों का सफाया हो जाएगा. जल्द ही झारखंड नक्सलमुक्त हो जाएगा. पलामू दौरे पर आए डीजी सीआरपीएफ ने ये भरोसा दिलाया.
दरअसल पलामू में लगातार नक्सलियों के खिलाफ सीआरपीएफ व झारखंड पुलिस को सफलता मिल रही है. सीआरपीएफ के डीजी राजीव राय भटनागर एंटी नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों व पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाने पलामू पहुंचे. इस दौरान उन्होंने घोर नक्सल प्रभावित इलाका नौडीहा थाना क्षेत्र के कुहकू कला पिकेट में जाकर सीआरपीएफ134 बटालियन के अधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान झारखंड के एडीजी आरके मलिक भी मौजूद थे.
सीआरपीएफ डीजी ने नक्सली मुठभेड़ में शामिल सीआरपीएफ134 बटालियन के पदाधिकारी व जवानों को सम्मानित भी किया. 25 सीआरपीएफ के जवानों व पदाधिकारियों को मेडल से सम्मानित करते हुऐ उन्हें बधाई दी. राजीव भटनागर ने कहा कि पिछले तीन सालों में देश में नक्सलवाद 60 प्रतिशत क्षेत्र में सिमट गया है. लगातार सीआरपीएफ व राज्य पुलिस को सफलता मिल रही है. बूढ़ा पहाड़ से भी जल्द नक्सलियों का सफाया हो जायेगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours