गुमला के डीसी व एसपी ने पालकोट प्रखंड के खटगांव गांव का दौरा कर माहौल को सामान्य बनाने की कोशिश की. डीसी-एसपी ने यहां ग्रामीणों के साथ बैठक भी की. यह वही गांव है, जहां कुछ दिन पहले  एक ही परिवार के तीन लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद गांव का माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण बन गया था. कई लोग गांव छोड़कर दूसरी जगह चले गये थे.

पालकोट प्रखंड के खटगांव में बीते  17 दिसम्बर को एक विवाद में ग्रामीणों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी थी. इसके बाद पीड़ित परिवार के बयान पर सत्तर लोगों पर मामला दर्ज किया गया था. पुलिस की कार्रवाई के डर से अधिकांश लोग गांव छोड़कर भाग गये थे. इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए डीसी और एसपी गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठक कर होली से पहले माहौल सामान्य बनाने की कोशिश की.

एसपी अंशुमान कुमार ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उन्हें भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है. एफआईआर होने से कोई व्यक्ति दोषी नहीं होता है. उस पूरे मामले की जांच चल रही है, जो लोग दोषी होंगे उन्हीं पर कार्रवाई होगी.  लोग शांति से गांव में रहें और प्रशासन का सहयोग करें.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours