कॉमेडी किंग कपिल शर्मा जल्द छोटे पर्दे पर वापसी करने वाले हैं. 'फैमिली टाइम' नाम से शुरू हो रहे इस शो से पहले ही कपिल को एक खास तोहफा मिल गया है. यह तोहफा है कपिल की नई वैनिटी वैन. कपिल ने इस वैनिटी वैन की तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कीं. लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और लग्जरी से लैस ये वैन किसी वीडियो गेम वाली गाड़ी की तरह लग रही है.
अब एक तरफ जहां कपिल अपनी नई वैनिटी को लेकर खुश हैं. वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. कपिल की शेयर की गई तस्वीरों पर एक यूजर ने लिखा, नई वैनिटी तो मिल गई पर शो की टीआरपी कहां से लाओगे, मुझे अब भी यकीन है कि तुम ओवर कॉन्फिडेंट हो. इस शो में किस कलाकार को जूता मारोगे. सेल्फिश पर्सन जिसके लिए बाकी सारी दुनिया जीरो है.
इन्होंने भले ही कपिल को तल्ख तेवर दिखाए हों. लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने कपिल को नई उपलब्धि पर बधाई दी. बता दें कि कपिल जल्द सोनी टीवी पर वापसी करने वाले हैं. उनकी वापसी को लेकर फैन्स में जबर्दस्त क्रेज है. लेकिन फिर भी लोग सुनील ग्रोवर को इस शो में जरूर मिस करेंगे. क्योंकि सुनील के 'दि कपिल शर्मा शो' छोड़ने के बाद से उस शो की टीआरपी लगातार गिरी थी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours