हॉरर फिल्म 'परी' में अनुष्का शर्मा का किरदार देख विराट कोहली डर गए थे. उन्होंने यह बात टि्वटर पर साझा की है. ट्वीट में विराट ने अनुष्का की एक्टिंग की तारीफ भी की.

विराट ने सोशल मीडिया पर लिखा'पिछली रात परी देखी, मानना पड़ेगा यह मेरी बीवी का सबसे अच्‍छा काम है, पिछले कुछ वक्‍त की यह सबसे अच्छी फिल्‍मों में से एक है. मैं काफी डर गया था, मगर अनुष्‍का, मुझे तुम पर नाज है.'


कोहली ने फिल्म में अनुष्का के काम की तारीफ जरूर की, लेकिन यह भी स्वीकार किया कि वह इस फिल्म में अनुष्का के हॉरर रूप को को देखकर डर गए थे. इससे पहले जब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तब भी कोहली ने ट्वीट करके उसे प्रमोट किया था.

बतौर अच्छे पति विराट हमेशा अनुष्का के साथ खड़े नजर आते हैं. चाहें वह फिल्मों में अनुष्का के अभिनय को देखकर उनका उत्साहवर्धन करना हो या फिर समय-समय पर अनुष्का की फिल्मों को प्रमोट करना. टीम इंडिया के कप्तान विराट हमेशा अनुष्का के साथ साये की तरह खड़े रहते हैं. बता दें कि अनुष्का और विराट ने हाल ही में इटली में शादी की थी. शादी के बाद फिल्म ‘परी’ अनुष्का की पहली फिल्म है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours