मंत्री सरयू राय ने एक बार फिर सरकार और अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने राज्यसभा चुनाव को लेकर बीते रात तक के उठापटक, भाजपा की ओर से तीसरा उम्मीदवार उतारने, जेवीएम विधायक के क्रॉस वोटिंग करने समेत तमाम मुद्दों को लेकर अफसोस प्रकट किया. उन्होंने कहा कि राज्य के नेता दलगत राजनीति से ऊपर नहीं उठ पा रहे हैं.
सरयू राय ने साफ-साफ कहा कि भाजपा को सोचना होगा कि वो कैसे लोगों का साथ लेकर जीत का जश्न मना रही है. मंत्री ने कहा कि आखिर क्यों पार्टी एक सीट बढ़ने के लिए तिकड़म करे. क्यों न बिहार की तर्ज पर पक्ष विपक्ष दोनों अपना अधिकार लें.
मंत्री ने कहा कि प्रत्येक राज्यसभा चुनाव में झारखंड के ऊपर कोई न कोई दाग लग जा रहा है. इस बार भी वैसा ही हुआ है. संसदीय लोकतंत्र की जो स्वस्थ परंपराएं हैं उसके आधार पर जिसे जितना अधिकार है वह उतना अधिकार ले ले. हम क्यों दूसरे का अधिकार हड़पकर अपना एक सीट बढ़ाने का प्रयास करें. उन्होंने कहा कि झारखंड का इतिहास इस मामले में कलुषित हो गया है.
सरयू राय ने कहा कि इस राज्य के 18 वर्षों के इतिहास में जितने दाग इसके चेहरे पर लग गए हैं उसके लिए राजनीतिक दलों और नेताओं को भी त्याग की मनोवृत्ति से आना पड़ेगा. सरयू राय ने कहा कि हमें दो सीट कम ही मिल जाए मगर समाज और राज्य के ऊपर जो दाग लगा है वह दाग बार-बार धुलता रहे. इसके लिए हमें आगे प्रयास करने की जरूरत है तभी यह संभव है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours