बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया. पार्टी सुप्रीमो मायावती ने खुद राज्यसभा सीट के लिए मैदान में नहीं उतरने का फैसला करते हुए पार्टी के नेता भीमराव आंबेडकर को उम्मीदवार बनाया है.
लखनऊ के माल एवन्यू स्थित बसपा ऑफिस में पार्टी की मुखिया मायावती ने करीब 1 घंटे बैठक की. इसके बाद पार्टी की तरफ से राज्यसभा में जाने वाले प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया. इटावा जिले से 2007 में बीएसपी की टिकट से विधानसभा पहुंचे पूर्व विधायक भीमराव आंबेडकर को पार्टी ने राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया है.
मायावती ने विधायकों के लाख कहने के बाद भी अपने लिए राज्यसभा के लिए हामी नहीं भरी. इतना ही नहीं मायावती ने अपने भाई आनंद को राज्यसभा भेजे जाने के बारे में उठ रही अफवाहों को भी खत्म कर दिया. पूर्व विधायक भीमराव आंबेडकर को पार्टी का बफादार और जमीनी कार्यकर्ता माना जाता है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours