झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की. कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वादा किया है कि झारखंड में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव जेएमएम के नेतृत्व में लड़े जाएंगे.

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और झामुमो की क्या रणनीति है?  इसके बारे में हेमंत सोरेन ने किसी तरह का खुलासा नहीं किया है. दो दिन पहले हेमंत सोरेन के तीसरे मोर्चे में जाने की अटकलें लगाई जा रही थी.
झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों पर तीन मई को कांग्रेस के प्रदीप बलमुचु और झामुमो के संजीव कुमार का कार्यकाल पूरा हो रहा है. दोनों सीटों को बचा कर अपने पास रखना विपक्ष के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours