नीरज कुमार मिश्रा
झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक आज सम्पन्न हुई । बैठक में श्री संजीब मिश्रा , महगामा को केंद्रिय कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया ।
श्री मिश्रा से पूछे गए सवाल अपने विधानसभा क्षेत्र में आपकी रणिनीति क्या होगी कि पार्टी मजबूत हो और पार्टी आपको आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट दे इसके जवाब में श्री मिश्रा ने बताया कि इस सरकार के राज में जनता मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है । हरेक विभाग में अनियमितता ही देखने को मिल रही है । अगर मैं बात करूं शिक्षा की तो स्कूल में शिक्षक हैं तो छात्र नदारद और कही छात्र हैं तो शिक्षक नही है । बच्चो के भविष्य को अनदेखा किया जा रहा दूसरी तरफ यही हालत स्वास्थ्य विभाग को लेकर भी है । अस्पताल में जहां एक ऒर डॉक्टर नही हैं वही अगर डॉक्टर नही हैं तो फिर दवाई की सप्लाई कैसे हो रही है । जहां एक ओर बहुत बड़ा गड़बड़झाला अस्पताल में व्याप्त है वही मरीजो को बिना इलाज के या प्राइवेट में इलाज करवाना पड़ रहा है । खासकर बच्चो , वृद्ध और महिलाओं को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है । मेरा प्रयास होगा कि हरेक गांव में स्वास्थ्य कैम्प लगाकर जरूरतमन्दों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जाय । अगर बिजली की बात की जाय तो बिजली के दाम में बेतहाशा वृद्धि कर जनता के ऊपर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है ।
इन सभी मूलभूत समस्याओ को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा एवं जनता को सरकार के अव्यवहारिक कार्यकलाप से अवगत कराया जाएगा । झारखंड विकास मोर्चा हमेशा से ही जन सरोकार के मुद्दे को लेकर कार्य करती आ रही है । हमारा प्रयास होगा कि हम शिक्षा स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार करवाये ।
कार्यसमिति के सदस्य बनाये जाने पर उन्होंने पार्टी सुप्रीमो एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद दिया एवं कहा कि पार्टी ने जितना भरोसा मुझपर किया है मैं उसमे शत प्रतिशत खरा उतरूंगा एवं संगठन को ग्रामीण स्तर तक मजबूती प्रदान करना हमारा मुख्य लक्ष्य होगा ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours