त्रिपुरा I त्रिपुरा के भाजपा प्रभारी सुनील देवधर ने आज राज्य के नये मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब से अनुरोध किया कि मंत्रियों के सभी क्वार्टर में उनके रहने से पहले सेप्टिक टैंकों की सफाई करा लें क्योंकि हो सकता है कि वहां कंकाल छिपाए गए हों. उन्होंने आरोप लगाया कि ,सीपीएम हत्याओं की पार्टी है और हो सकता है कि उन्होंने सेप्टिक टैंकों में कंकाल छिपाए हों.
देवधर ने ट्विटर पर कहा, ‘‘मैं त्रिपुरा के नये मुख्यमंत्री बिप्लव से अनुरोध करता हूं कि सभी मंत्रियों के क्वार्टर में रहना शुरू करने से पहले उनके सेप्टिक टैंकों को साफ करवा लें. यह याद होना चाहिए कि 4 जनवरी 2005 को पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार के सेप्टिक टैंक से एक महिला का कंकाल निकला था लेकिन इस मामले को जानबूझकर दबा दिया गया.’’
गौरतलब है कि 4 जनवरी 2005 को सरकार के क्वार्टर के सेप्टिक टैंक से एक महिला का कंकाल निकला था. इस मामले की जांच हुई लेकिन इसकी रिपोर्ट प्रकाशित नहीं की गई.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours