त्रिपुरा में पहली बार कमल खिलने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस जीत को ऐतिहासिक जीत बताया है. गोरखपुर में सीएम योगी ने कहा कि इस विजय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को कोटि-कोटि बधाई देता हूं.
सीएम योगी ने कहा कि भारत की राजनीति में ये बेहद ही खास दिन है, जब त्रिपुरा में 25 साल से कायम लेफ्ट फ्रंट सरकार को हराकर बीजेपी ने अपना जनाधार बनाया है. उन्होंने दावा किया कि नागालैंड और मेघायल में भी बीजेपी का प्रदर्शन ऐतिहासिक है. उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की प्रति पूर्वोत्तर की जनता का विश्वास है और यह विश्वास इसलिए भी महत्वपूर्ण है आदरणीय प्रधानमंत्री जी पूर्वी भारत के विकास के जो रणनीति तय की है.
पहली बार किसी सरकार ने पूर्वी भारत के विकास के बारे में सोचा है. योगी ने कहा कि विकास चंद लोगों की जेब में नहीं बल्कि जमीनी हकीकत पर दिखाई देना चाहिए. असम के बाद मणिपुर उसके बाद त्रिपुरा की है. विजय नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को ऐतिहासिक सफलता मिली है.
दरअसल, योगी त्रिपुरा में स्टार प्रचारक थे. इसका एक बड़ा कारण यह था कि त्रिपुरा में नाथ संप्रदाय के मंदिर और अनुयायियों की संख्या काफी अधिक है. आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो त्रिपुरा में पिछड़े वर्ग की आबादी करीब 30 प्रतिशत है. इसके अलावा भाजपा की रणनीति अन्य हिंदू समुदायों को अपनी तरफ खींचने की थी. इसमें बीजेपी कामयाब भी हुई.
गौरतलब है कि त्रिपुरा में पिछड़ी जातियों के लिए कोटा नहीं है, इसलिए अनुयायी चाहते थे कि उन्हें पिछड़ी जाति का कोटा दिया जाए. नाथ संप्रदाय के इसी मुद्दे को लेकर बीजेपी ने त्रिपुरा में योगी को उतारने का बड़ा दांव खेला और सफल भी हुए.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours