रांची I झारखंड की राजधानी रांची से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र के डहू जंगल में 14 साल की नाबालिग छात्रा से सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. सातवीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ गांव के ही तीन नाबालिक लड़कों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. घटना 26 फरवरी की है. तीनों नाबालिकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक डहू गांव के तीन लड़के छात्रा के घर पहुंचे और उसे बहला फुसला के जंगल में लेकर गए. वहां छात्रा को उन्होंने कुछ खाने को दिया.जिसे खाने के बाद छात्रा बेहोश हो गई.

तीन नाबालिगों ने बेहोश छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और वहां से भाग गए. जंगल में कुछ चरवाहों की नजर छात्रा पर पड़ी. जिसके बाद उन्होंने छात्रा के परिजनों की  सूचना दी. छात्रा को बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

अस्पताल में चार दिन बाद होश में आने के बाद छात्रा ने अपने साथ हुई आपबीती घरवालों को सुनाई. जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई. छात्रा के बयान के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours