देश में अभी हाल ही में गुजरे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पूरे देश कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. महिलाओं के सम्मान में लोग सड़को पर दिखे तो लगभग हर राज्य सरकार ने महिलाओं के सम्मान,सुरक्षा और अधिकारों को लेकर बड़े बड़े दावे किए. लेकिन इसी दिन हमारे देश में कुछ ऐसा भी हुआ जिसने इन दावों के खोखलेपन की पोल तो खोली ही साथ इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया.

झारखण्ड के खूंटी जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन एक बुजुर्ग महिला को डायन बता कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया. मुरहू के बाड़ी गांव में एक बुजुर्ग महिला को गांव वालों ने डायन करार देकर ग्राम सभा के फरमान के बाद गांव के दबंग युवकों ने महिला के घर में लूटपाट और मारपीट कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया .

क्या था मामला

मुरहू थाना क्षेत्र के बाड़ी गांव के दबंग युवकों ने बुजुर्ग महिला को घर से घसीट कर जंगल ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया उसके बाद जमकर उसकी पिटाई की गई.दबंग, इस महिला को मरा समझ वहीँ छोड़कर भाग गए. लेकिन पीड़ित महिला किसी तरह वहां से घर पहुंची और घरवालों की मदद से आरोपियों के खिलाफ मुरहू थाना में मामला दर्ज करवाया गया.

आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की और न ही गांव जाकर मामले की तफ्तीश की उलटा गांव वालों को पुलिस जाँच करने को बोल रही. गांवों के दबाव में आकर पुलिस ने शनिवार को पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए रांची भेजा. परिजन और आसपास के गांव वालों ने आरोपियों को जल्द गिरफ़्तारी को लेकर थाना पहुंचे लेकिन मुरहू थाना में अपर्याप्त पुलिसकर्मी के गैर हाजिर होने के कारण ग्रामीण अपनी शिकायत पुलिस को नहीं बता पाए.

घटना के संदर्भ में एक ग्रामीण महिला ने कहा कि थाने की पुलिस बोल रही है कि वे अपराधियों को पकड़ने के लिए उस क्षेत्र में नहीं जा सकते क्योंकि उधर नक्सलाइट रहते हैं. उसने कहा कि पुलिस भी अगर अपराधियों को नहीं पकड़ेगी तब तो उनका हौसला और भी बढ़ जाएगा. उसने कहा कि पुलिस नक्सलाइट क्षेत्र की खबर गांव वालों से ही लाने को कहते हैं. वहीं एक अन्य ग्रामीण ने कहा कि देश में हर कोई कानून से बंधा है. उसने कहा कि दुष्कर्म की घटना समाज को कलंकित कर रही है. हम  लोग चाहते हैं कि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उन्हें सजा दी जाए.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours